अयोध्या दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

अयोध्या में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या का दौरा करेंगी, जहां वो रामलला के दरबार पहुंचेंगी. राष्ट्रपति की नवनिर्मित राम मंदिर की ये पहली यात्रा होगी. अयोध्या दौरे के दौरान वो हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगी. साथ ही कुबेर टीला में भी वो दर्शन-पूजन करेंगी. राष्ट्रपति आज करीब शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेंगी. इसके बाद हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगी.

करीब चार घंटे अयोध्या दौरे के दौरान वो राम मंदिर में दर्शन करेंगी, साथ ही सायंकाल सरयू नदी पर आरती में भी शामिल होंगी. अयोध्या में राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के स्वागत में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी समेत कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहेंगे.

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999