गांवो में नालियों की नही होती साफ सफाई, ग्रामीण होते है परेशान

यूपी, संजय कुमार तिवारी। सरकार गांवो में साफ सफाई के लिए करोड़ों रूपये पानी की तरह बहा रही है सरकार के द्वारा गांवो में बकायदे सफाई कर्मी लगाए गए है लेकिन गांवो की साफ सफाई के नाम पर बस खाना पूर्ति की जा रही है। वही बलिया के पंदह ब्लॉक के ग्राम सभा सहूलाई में सड़को के किनारे बनी नालियों की साफ सफाई नही ही रही है नालियों में पूरी तरह से घास फूस लगी हुई है गांवो के कचड़े नालियों में दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है की कभी गांवो की नालियों की सफाई होती ही नही है।ग्राम सभा में नियुक्त सफाई कर्मी कभी आते ही नही है अगर आते तो गांवो की नालियों की हालत ऐसी नही होती।

वही ग्रामीणों का आरोप है कि कभी सफाई होती ही नही है एक सफाई कर्मी है कहा आता है वही ग्राम प्रधान से कहा जाता है तो कहते है कि एक सफाई कर्मी है तो वह कहा कहा जायेगा।कही टूटा फूटा है और सफाई नही है रात में बहुत दिक्कत होती है बहुत मच्छर काटते है। वही गांव के रहने वाले ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि हमारे यहां नाली की समस्या है सफाई कर्मी नियुक्त है लेकिन हमारे यहां नाली गंदी रहती है सफाई नही होती है उससे किटाडू फैलते है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है दर्शन ही नही देते है ग्राम प्रधान से कहने पर भी सफाई नही होती है।ग्राम प्रधान को स्वयं देखना चाहिए कि शौचालय की क्या व्यवस्था है,सचिवालय को देखना चाहिए क्या व्यवस्था है।उनको देखना चाहिए न की हम बताएं।सरकार की व्यवस्था तो है लेकिन कर्मी स्वतंत्र है बेलगाम है उनपर कोई अंकुश नहीं है विभाग को देखना चाहिए और कार्यवाही करनी चाहिए। अपने तरफ तो मैं स्वयं साफ करते है की इसका हमलोग शिकार न हों।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999