
कार्तिक पूर्णिमा लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान किया
पटना सिटी, (खौफ 24) कंगन घाट पर गंगा स्नान के लिए सुबह से ही महिलाएं की भीड़ रहा लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान किया

आप को बता दे कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के रूप में मत्स्य अवतार का जन्म हुआ था, जो सृष्टि के विनाश और पुनर्सृजन की कथा से जुड़ा है। भगवान विष्णु के दस अवतारों में पहला अवतार मत्स्य अवतार माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने प्रलय काल में वेदों की रक्षा के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन मत्स्य रूप धारण किया था
आप को बता दे कि कार्तिक मास में स्नान करने से जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
शास्त्रों में कहा गया है कार्तिक स्नान से पूर्व जन्मों के पाप समाप्त हो जाते हैं। अनंत पुण्य मिलता है। इस मास में किए गए धार्मिक अनुष्ठान, स्नान, दान और व्रत से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
वोही तांत्रिक द्वारा भी गंगा घाटों पर पर महिलाएं को झूमते देखा गया जो एक अंध विश्वाश की ओर देखा जा रहा है।
वोही कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के दृष्टिगत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी डीएसपी-02 द्वारा चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर की गई तैयारियों का भौतिक निरीक्षण किया
इस दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जहा पुलिस मुतैद दिखे