पूर्व मुखिया पुत्र हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता 12 घंटे में गिरफ्तार!

बिहारशरीफ, राकेश। बिहार के थाना क्षेत्र में हुए पूर्व मुखिया पुत्र विशाल कुमार उर्फ गोपाल कुमार की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता और आरोपी गुडडू सिंह को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीपीओ सदर नुरुल हक ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए और गुडडू सिंह की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। रविवार की सुबह, रामजीचक बहियार से गुडडू सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अग्नेयास्त्र और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गुडडू सिंह ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या का कारण पूर्व के पारिवारिक विवाद और रंजिश है। गुडडू सिंह मृतक का सहोदर चाचा था और मृतक जमीन का कारोबार करता था। घटना के समय, मृतक जमीन को लेकर गया था, जहां उसे अभियुक्तों द्वारा षडयंत्र के तहत हत्या कर दी गई।

हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद

गुडडू सिंह के अलावा, पुलिस ने घटनास्थल से खून लगाचाकू, दो की पेड़ वाला मोबाइल, एक स्मार्ट फोन, और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद की है। घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण और विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए हैं। अंतिम परीक्षण में मृतक के शरीर से एक पिलेट पाया गया है, जिसे विधिवत जप्त किया गया है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

मृतक की पत्नी सीमा कुमारी ने मामला दर्ज कराया है और गुडडू सिंह, हैप्पी उर्फ विवेक कुमार और करण कुमार उर्फ जुलेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ कई अपराधिक इतिहास दर्ज है। वहीं इस घटना के उद्भेदन में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मो० अजहरूद्यीन, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक आसिफ आलम, थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह, बिहार थाना, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, बिहार थाना, मो० गुलाम मुस्तफा, धर्मेन्द्र कुमार, बिहार थाना, गौरव कुमार सिंह बिहार थाना, मो० तौकीर खान, अमन कुमार, गौरव कुमार, विकास कुमार, अभिनाश कुमार, मो० अजरूद्दीन शामिल थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना आप को बता दे की पुलिस की त्वरित कार्रवाई और हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार करने के लिए लोगों ने पुलिस की सराहना की है।

()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999