हिरोइन के साथ दो युवक पड़ोसी देश नेपाल में गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जा रहा दो युवक को पड़ोसी देश नेपाल के रंगेली पुलिस ने हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी अनुसार नेपाल के मोरंग जिला के सोनवर्षी नगर पालिका वार्ड संख्या 09 डैनिया बाजार बोलबम पेट्रोल पंप के समीप नशीली पदार्थ हिरोइन के साथ दो युवक क्रमश 19 वर्षीय राहुल राजा अररिया पोखरिया पंचायत वार्ड संख्या 03 निवासी तथा 24 वर्षीय आदर्श दास नेपाल निवासी को रंगेली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाया है।

इस आशय की जानकारी नेपाल रंगेली पुलिस के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र बहादुर ने बताया की हमे गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक भारतीय क्षेत्र से नशीली पदार्थ लेकर नेपाल आ रहा है। जिसकी सूचना पर दो युवक को आते देख तलाशी लिया गया तो राहुल राजा के दाहिने हाथ के प्लास्टिक से बांधा हुआ हीरोइन 60..85 ग्राम बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक के साथ गहन पूछताछ किया जा रहा है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999