35 साल की कोलकाता की औरत से 22 साल के युवक ने की थी शादी
 


 

गया(अरुणजय प्रजापति):  पति की तलाश में कोलकाता के श्रीरामपुर से चल कर जिले के गुरुआ थाने में पहुंची महिला की कहानी किसी टीवी सिरियल की कहानी से कम नहीं है। हो भी क्यों नहीं। क्यों कि महिला भी बंगाली सिरीयल की एक्ट्रेस जो ठहरी। महिला पहले से शादी शुदा थी। यह अलग बात है कि अब पूर्व के पति से उसका कोई नाता नहीं है। उस महिला के दो बच्चे हैं। पहला 9 साल का तो दूसरा 5 साल है। सबसे बड़ी बात यह हैै कि गुरुआ पचरुखिया के रहने वाले जिस युवक से चार साल पहले शादी की थी उसकी उम्र वर्तमान में 22 साल है। यानी की शादी के समय उसकी उम्र 18 साल रही होगी। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उस युवक अभिषेक सिंह का आधार कार्ड और अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र कह रहे हैं।रांची में एक दूसरे के प्रति दोनों हुए थे दीवाने
कोलकाता की रहने वाली महिला स्वाति भट्‌टाचार्य का कहना है कि वह इंवेट प्रोग्राम करती है और बंगाली सिरियल में काम करती है। चार साल पहले जन्माष्टमी के मौके पर रांची में राधा-कृष्ण समारोह के दौरान स्वाति अपनी टीम के साथ प्रोग्राम प्रस्तुत करने आई थी। वहीं होटल में अभिषेक सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर अभिषेक स्वाति के घर पहुंच गया। स्वाति के मुताबिक अभिषेक उसके घर पर ही एक महीने तक लगातार रहा। इस दौरान अभिषेक ने ही शादी का प्रस्ताव स्वाति के समक्ष रखा। इस पर स्वाति के अभिभावकों ने उसे कहा था कि पहले अपने मां-बाप से मिलाओ। इस पर अभिषेक ने कहा था कि जब हम शादी कर लेंगे तो वे खुद ही चले आएंगे। इसके बाद दोनों ने मंदिर में ही शाादी कर ली। शादी के समय भी अभिषेक कुछ नहीं करता था। इस पर स्वाति ने अभिषेक से पूछा था कि तुम्हारा घर खर्च कैसे चलता है। अभिषेक का जवाब था कि खेती से घर खर्च चलता है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS


स्वाति का कहना है कि अभिषेक जॉब के लिए जब कभी हाथ पैर मारता था। उसके पास अपना कोई स्मार्ट फोन नहीं था। वह हमारे फोन से ही विभिन्न प्लेसमेंट आफिस में डॉक्यूमेंट भेजा करता था। उसे हर माह 3 से 5 हजार रुपये पॉकेट खर्च के लिए दिया करती थी। यहां तक बाद में स्मार्ट फोन भी खरीद कर दिया था। यही नहीं अभिषेक को कुछ माह पहले लोन पर स्कूटी दिलाया था। स्कूटी के लिए 20 हजार रुपये भी दिए थे। किस्त हम ही भर रहे हैं। लेकिन उस स्कूटी को वह बस से अपने गांव ले कर चला गया था।  स्वाति भट्‌टाचार्य का यह भी आरोप है कि अभिषेक की मां नहीं चाहती थी कि हमलोग साथ रहें। वह जब भी गुरुआ आता था तो उसे रोका जाता था लेकिन वह एक दो दिन बाद चला आता था। लेकिन इस बार तो वह पूरी तरह से गायब ही हो गया है। स्वाति कहना है कि हम अभिषेक के साथ ही रहना चाहते हैं। और मिल कर एक बार बात करना चाहते हैं। बस पुलिस हम दोनों को मिला दे।    

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999