अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया

पटना सिटी, (खौफ 24) खाजेकला थाना क्षेत्र के खाजेकला घाट के पास आज एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि, उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह दो से तीन दिन पुराना हो सकता है और पानी में बहते हुए यहां तक पहुंचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और आसपास के थानों को सूचना देकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खाजेकला थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश जारी है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999