
राजगीर महोत्सव 2024 का आगाज आज से आयोजन
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में आज से तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2024 का शुभारंभ हो रहा है। 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव का मुख्य मंच राजगीर के हॉकी मैदान में सजाया गया है। वहीं, ग्राम श्री मेला 27 दिसंबर तक जारी रहेगी।
राजगीर की खूबसूरत पंच पहाड़ियों की गोद में होने वाला यह महोत्सव न केवल सांस्कृतिक धरोहरों का प्रतीक है, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए भी एक बड़ा आकर्षण है। महोत्सव के पहले दिन जानी-मानी गायिका जुबिन नौटियाल की सुरीली आवाज से माहौल संगीत में सराबोर होगा।
इसके साथ ही मंच पर राजगीर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को भी खूबसूरत आकृतियों के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है, और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
महोत्सव आयोजक ने कहा हमने राजगीर महोत्सव को खास बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। यह न केवल सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक यादगार अनुभव होगा।
महोत्सव में देश-विदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा, यहां लगने वाला ग्राम श्री मेला स्थानीय हस्तशिल्प, संस्कृति और खानपान की झलक पेश करेगा।
राजगीर महोत्सव नालंदा की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने का जरिया है। अगर आप संगीत, कला और संस्कृति के प्रेमी हैं, तो राजगीर महोत्सव में जरूर शामिल हों।