रात्रि में रैन बसेरों का निरीक्षण कर आवासितों से फ़ीडबैक लिया : जिलाधिकारी

पटना, (खौफ 24) ज़िलाधिकारी, पटना द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ रात्रि में रैन बसेरों का निरीक्षण कर आवासितों से फ़ीडबैक लिया जा रहा है। ठंड के मौसम में जिला प्रशासन, पटना द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी की निगरानी में रैन बसेरों में आश्रय विहीनों के लिए निःशुल्क रहने की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। दो गर्म कंबल, शुद्ध पेयजल, बिजली, मच्छरदानी, रात का खाना आदि का बेहतर इंतज़ाम है। आवासित लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। लोग काफ़ी संतुष्ट हैं।

वही जिला प्रशासन, द्वारा

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
Advertisements
SHYAM JWELLERS


शीतलहर के प्रकोप से आम जनता के बचाव के लिए जिला प्रशासन,पटना द्वारा आज 105 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। 29 स्थानों पर चल रहे रैन बसेरों में अभी तक लगभग 19,796 व्यक्तियों द्वारा आश्रय लिया गया है। जरूरतमंदों के बीच करीब 7,000 कंबल का वितरण किया गया है एवं यह लगातार जारी है। जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारियों सहित वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। जिला प्रशासन, पटना आम जनता से अपील करता है कि ठंड से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एडवायजरी का अनुपालन करें। आवश्यकतानुसार जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र की दूरभाष संख्या 0612-2210118 एवं ई-मेल आईडी dismgmtpatna@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999