मुढ़ी के नीचे छुपाकर ट्रक से ले जाई जा रही 460 किलो गांजा जब्त!

जमुई, मो.अंजुम आलम। जमुई पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम के संयुक्त छापेमारी में बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने गुरुवार की देर रात एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक पर लदे मूढ़ी के नीचे से 460 किलो गांजा बरामद किया गया। हालांकि पुलिस टीम को देख चालक और उपचालक मौके से फरार हो गया। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने दी है। उन्होंने बताया कि झारखंड से बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी करने की सूचना उन्हें मिली थी। उंसके बाद इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर, झाझा एसडीपीओ,झाझा पुलिस निरीक्षक ,सोनो अंचलाधिकारी को दी गई।

उंसके बाद सभी पदाधिकारी सोनो के डुमरी चेकपोस्ट पर पहुंचे और वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक ट्रक को जब रुकवाया गया तो चालक और उपचालक मौके से फरार हो गया। जब ट्रक की तालाशी ली गई तो ट्रक पर लदा मुढ़ी के पैकेट के नीचे से 46 पैकेट गांजा बरामद किया गया। प्रत्येक पैकेट में 10 किलो गांजा यानि कुल 460 किलो गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गांजा झारखंड से जमुई के रास्ते ले जाई जा रही थी। गांजा के तस्कर का पता लगाया जा रहा है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

गांजा कहां लेकर जाई जा रही थी इसका भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार छानबीन की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं छापेमारी टीम में उत्पाद इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह, सोनो थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में उत्पाद सिपाही व पूलिस मौजूद थे।

()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999